फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल खराब करने वाले मैजेस पर कई को चेतावनी

Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   पलियाकलां।
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लखीमपुर में आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद हुए बवाल के बाद पलिया पुलिस ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। वह फेसबुक, व्हाटसप और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए माहौल खराब करने वाले मैसेज डालने वालों पर नजर रख कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे मैसेज डालने वाले कई लोगों को पुलिस ने तलब कर कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने नगर के कुछ लोगों को इसी प्रकरण में तलब कर कड़ी चेतावनी दी है। यह लोग कौन हैं इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन यह तय हो गया कि पुलिस की नजर फेसबुक, व्हाटसप आदि पर बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस के मुताबिक निगरानी जारी है ताकि कोई क्षेत्र में माहौल खराब न कर पाए। प्रशासन और पुलिस ने इलाके के लोगों से किसी भी धर्म जाति की भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट आदि न करने और आगे फारवर्ड न करने की अपील करते हुए ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें