फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गया युवक नदी मे डूबा

Thu, 01 Sep 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
river - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तलाश जारी, परिवार में मच कोहराम
विज्ञापन

उल्ल नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक नदी में जा गिरा। यह देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नही हुए। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नही चल सका।  
विज्ञापन

शहर की वाल्मीकि बस्ती निवासी 35 वर्षीय महेंद्र मोहल्ले के ही सोनू और शेरू के साथ गुरुवार शाम उल्ल नदी में मछली पकड़ने गया था। कुछ ही दूरी पर तीनों युवक नदी के छोर पर बैठकर शिकार करने लगे। बताते है कि महेंद्र किसी तरह नदी मे गिर गया और डूबने लगा। कुछ ही दूरी पर बैठे साथी युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। साथियों ने परिवार वालों को खबर दी। इस बीच कोतवाल रामजी चौधरी और चौकी के सिपाही मौके पर आ गए। वहीं लोगों की ीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन  कुछ पता नही लगा। वहीं पत्नी मीरा भी रोते बिलखते परिवार वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें