फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 23 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
ओमान में भारतीय की हत्या
विज्ञापन
फूलबेहड़ के दाउदपुर मे रहकर चलाता था ऑटो
विज्ञापन

फूलबेहड़ के दाउदपुर मे रहकर परिचित का ऑटो चलाकर जीविका चलाने वाले बदायूं जिले के मल्लेपुर निवासी 32 वर्षीय रामवीर की संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सुंदरवल पुलिस मौका मुआयना कर लौट आई। 
विज्ञापन

बदायूं जिले के गांव मल्लेपुर निवासी रामवीर करीब चार साल पहले दाउदपुर अपने गांव निवासी बालगोविंद वर्मा के यहां रुक कर उनका ऑटो चला रहा था। घर वालों के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। इससे पिछले कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी। रात खाना खाकर सभी लोग सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह रामवीर चारपाई पर मृत मिला। जब बात फैली तो गांव वालों की भीड़ लग गई। सूचना पर सुंदरवल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर बैरंग लौट गई। पुलिस ने परिवार वालों के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की नसीहत दी। एसओ बृजराज सिंह यादव ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें