फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक बनकर साढ़े छह हजार रुपये ठगे  

Thu, 23 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- अंधविश्वास में पड़कर ग्रामीणों ने गंवाए रुपये 
विज्ञापन

क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में एक तांत्रिक ने बीमारी के इलाज का लालच देकर हजारों रुपये ठग लिए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। 
गांव बुद्धावापुरवा निवासी रामासरे की पत्नी सोनापती बीमार थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी जब वह ठीक नहीं हुई तो उसने झाड़-फूंक का सहारा लिया। आरोप है कि इसी बीच पचपेड़ी के एक रिश्तेदार ने गांव के ही एक तांत्रिक को ले जाकर मिलवाया। उसने झाड़ फूंक के नाम पर 2500 सौ रुपये ठग लिए। उसके बाद वह फरार हो गया। बुद्धीपुरवा निवासी रंजीत से भी वही तांत्रिक मिला और उसने घर में गड़े धन के कारण घर में बीमारी होना बताया। उसके बाद उसने करीब दो हजार रुपये ठग लिये। उसके बाद इसी गांव के दीनदयाल की पुत्री सुनीता बीमार थी। बीमारी के कारण वह अधिक परेशान था। उसने पुत्री का कई जगह इलाज कराया, लेकिन वह सही नहीं हुई। उसे भी वही तांत्रिक मिला और उससे भी उसने पूजा पाठ कराने के नाम पर करीब एक हजार रुपये ठग लिया। आरोप है कि तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का ठेका लिया था। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें