कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालापुर में दोपहर में एक महिला को गांव के ही युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया, उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार वालों के अनुसार लक्ष्मन प्रसाद वर्मा की चार वर्ष पूर्व मृत्यु हो जाने पर उसकी पत्नी मीना देवी (30) अपने मायके मैलानी थाना क्षेत्र के गांव अटवा और गोपालापुर में रहती थी। वह शनिवार को दोपहर में गोपालापुर आयी। जिसे गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। परिवार वालों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।