फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी का कैप्सूल टैंकर पलटा

Sat, 11 Jul 2015 10:32 PM IST
संसारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल से एलपीजी गैस भरकर कैप्सूल टैंकर नेपाल जा रहा था। यह गोला-खुटार मार्ग पर जंगल में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गया।
विज्ञापन

जंगल में सड़क किनारे कैप्सूल टैंकर के पलटने से आसपास के ग्रामीण और राहगीर एकत्र हो गए। उन्होंने एहतियातन गैस रिसाव की आशंका से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोला एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि गैस रिसाव नहीं हो रहा है, इसलिए खतरे की कोई बात नहीं है। टैंकर पलटने की सूचना पर सीओ मधुवन कुमार सिंह, संसारपुर चौकी इंचार्ज रवि बालियान भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। टैंकर उठाने के लिए तीन क्रेन बुलाई गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें