फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई थी उस्मान की हत्या

Wed, 29 Apr 2015 12:17 AM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना पुलिस ने गनेशपुर गांव में उस्मान खां (22)की हुई हत्या के मामले में एक नामजद आरोपी अफसाना बेगम पत्नी अफसर खां को गिरफ्तार कर लिया है। उसका महिला पुलिस आरक्षी उमासिंह की अभिरक्षा में चालान भेज दिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि गनेशपुर गांव में बीती 25 अप्रैल की उस्मान खां की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव खेत में डाल दिया गया था। मृतक के पिता अब्दुल हसन खां ने गांव की एक महिला अफसाना बेगम पत्नी अफसर खां, बसीम खां, शब्बीर खां तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि पुलिस ने महिला आरोपी अफसाना को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है जबकि दो आरोपी फरार हैं उनकी तलाश जारी है।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने स्वीकारा कि उस्मान की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। प्रेम त्रिकोण के कारण दो प्रेमियों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इसी के चलते उसकी उस्मान की हत्या हुई है। मृतक उस्मान और आरोपी वसीम दोनों अविवाहित थे। उस्मान की शादी 25 मई को होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें