फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख के बेटे पर भी हमले का प्रयास

Wed, 29 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती बाजार में दिनदहाड़े चायल के पूर्व प्रमुख रामसरन की हत्या के बाद अब लोग उनके बेटे की भी जान के पीछे पड़े हैं। सोमवार रात शादी समारोह से लौटते समय सैयद सरावां गांव के समीप दुश्मनों ने उसकी भी हत्या का प्रयास किया। असलहे और धारदार हथियार लेकर लोगों ने उसे दौड़ा लिया। शोर पर मौके पर ग्रामीणों के आ जाने पर हमलावर धमकियां देेते भाग निकले। भुक्तभोगी की तहरीर पर चरवा पुलिस ने अज्ञात 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन



बता दें कि चायल के पूर्व प्रमुख रामसरन की 7 दिसंबर 2014 को दिनदहाड़े पुरामुफ्ती बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें 5 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने पूर्व प्रमुख के 4 हत्यारोपियों को तो जेल भेज दिया है। पर, एक नामजद अब भी फरार है। बताया जाता है कि रंजिश में पूर्व प्रमुख को मौत के घाट उतारे जाने के बाद से ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी लगातार जानलेवा धमकियां मिल रही हैं। धमकी के मद्देनजर पूर्व प्रमुख के बेटे सोनू को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद भी सोमवार रात उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया। सोनू ने बताया कि सोमवार शाम वह अपने पिता के एक मित्र की बेटी की शादी में शामिल होने दानियालपुर गांव गया था।


 रात में घर लौटते समय जैसे ही वह चरवा कोतवाली के सैयदसरावां गांव के समीप पहुंचा। पहले से चार पहिया वाहनों से उतरे लोगों ने उसके ऊपर हमले का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मी के विरोध करने और शोर पर आसपास के लोगों आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। रात में हुए हमले से सोनू और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। रात में ही उसने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही अफसरों को दी। सुबह चरवा थाने में तहरीर भी दी। पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में भी ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें