फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार बंदी की तलाश  में खाक छान रही पुलिस

Fri, 14 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार और लखनऊ भेजी गईं टीम 
विज्ञापन

फरार बंदी मोहन कश्यप का मामला 
जिला कारागार से रेप और हत्या के आरोपी फरार हुए बंदी मोहन कश्यप की तलाश में पुलिस की टीमों ने यूपी के कई जिलों के अलावा दूसरे प्रांतों की खाक छानना शुरू कर दिया है। सदर कोतवाली पुलिस की दो टीमें रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ करने के बाद गुरुवार देर रात ही हरिद्वार और लखनऊ के लिए रवाना हो गईं थी। टीमों ने कई संभावित स्थानों पर दबिशें दीं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है।  
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव की आठ वर्षीय बालिका की 23 मई 16 को रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका शव पास की ही एक बाग में स्थित कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने गांव के ही मुख्य आरोपी मोहन कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 31 अक्तूबर को मोहन कश्यप जिला कारागार से फरार हो गया था। आला अफसरों की नाराजगी के बाद मंगलवार से एकाएक सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहन कश्यप के कई रिश्तेदारों और दोस्तों के हिरासत में लिया था और कड़ाई से पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान हरिद्वार, लखनऊ और शिमला में रहकर मजदूरी करने की बात सामने आई हैं। इस पर दो रिश्तेदारों को लेकर पुलिस की एक टीम हरिद्वार और दूसरी लखनऊ रवाना हो गई है। इसके बाद एक टीम शिमला जाएगी। पुलिस की टीम में शामिल एक दरोगा ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें