फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने बछड़े को निवाला बनाया

Sun, 04 Jan 2015 11:36 PM IST
निघ्ाासन/ लख्ाीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में घास चरने गए गांव हथियाबोझ निवासी एक व्यक्ति के बछड़े को बाघ ने अपना निवाला बना डाला। बेलरायां रेंज के रेंजर एमएन सिंह ने बाघ के पदचिह्न होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


गांव हथियाबोझ निवासी संतोष यादव ने बताया कि शुक्रवार को बछड़ा गोशाला से खेतों की ओर घास चरने गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसके सिर और पैर भगौती के खेत में पड़े मिले।

ग्रामीणों ने बताया कि वहां पर जंगली जानवर के पदचिह्न देखे गए, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने भी बाघ होने के पदचिंह होने की पुष्टि की। संतोष ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी एक बछड़ा गायब हुआ था, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें