फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरैनी में शावकों संग देखा गया तेंदुआ 

Wed, 15 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी।
विज्ञापन
leopard trapped
विज्ञापन
- कुत्ते का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

गांव गुरैनी मजरा अभयपुर में दो दिनों से तेंदुए को शावकों संग देखा जा रहा है। मंगलवार की रात इसी गांव में एक कुत्ते को अपना शिकार बना डाला। तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन

सोमवार से गुरैनी गांव में दो शावकों सहित तेंदुए देखा जा रहा है। दहशत के कारण लोग देर शाम घरों से बाहर निकलने से कतराते हैं। गांव निवासी रामलखन ने बताया कि सोमवार को खेतों में दो शावकों के साथ तेंदुआ देखा गया। मंगलवार को गांव के एक आवारा कुत्ते का शिकार भी किया है। रेंजर हरिद्वार सिंह यादव को ग्रामीणों ने सूचना दी है। बता दें कि करीब एक माह पहले पड़ोसी गांव नैनापुर में शिकारियों के जाल में एक तेंदुआ फंस गया था। रेंजर हरिद्वार सिंह यादव ने तेंदुए के पग चिन्ह देखे गए हैं। कुत्ते का भी शिकार किया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें