दुधवा नेशनल पार्क से सटे इलाके में मंझरा और खैरटिया के बीच तेंदुए ने हमला कर एक किशोर को घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़ कर जंगल में भाग गया।
खैरटिया निवासी आकाश (15) साइकिल से अपने खेत से लौट रहा था। मंझरा और खैरटिया के बीच लगी झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुए ने आकाश पर हमला कर दिया। अचानक हमले से घबराए आकाश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया। घायल किशोर को तिकुनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।