फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बनाते समय लगी, तीन की मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा में शनिवार देर रात पटाखा बनाते समय लगी आग से दस लोग झुलस गए। इसमें एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोगों की इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे सात लोगों का इलाज चल रहा है।  इसमें से भी दो और के मरने की चर्चा रही, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। उधर, पुलिस ने घर की फोरेंसिक जांच कराते हुए उसे फौरी तौर पर सील कर दिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गोपाल सिंह का पुरवा मझिल गांव निवासी अब्दुल सत्तार व उसकी बीवी शकीला बानो के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है। उसका पूरा परिवार पटाखा बनाने का ही काम करता है। शनिवार की रात भी घर के लोग पटाखा बनाने में लगे थे। चर्चा है कि इस दौरान किसी ने जलती बीड़ी पीकर फेंक दी। जिससे पटाखों में आग लग गई।  पूरा परिवार आग बुझाने में जुट गया, लेकिन लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।  घर के लोगों ने हारकर शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीण दौड़े। लेकिन घर से निकल रहीं लपटों को देखकर लोगों की हिम्मत छूट गई। ग्रामीणों ने अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए छत के सहारे रस्सी फेंकी। सफलता न मिलने पर सीढ़ी लगाई गई, लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ।  कोई बाहर नहीं निकाला जा सका।


आग की चपेट में आने से अब्दुल सत्तार की पत्नी शकीला बानो (50), बेटा बाम्बू (07), मोनू (17), मनई (9), सरफराज (16), बेटी शाहीन बानो (18), शाहनवाज (17), समरीन उर्फ बेबी (18), शहनी बानो (8) गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने किसी तरह कपड़े आदि की मदद से सभी को बाहर निकाला और सीएचसी कुंडा ले आए। चिकित्सकों ने शाहीन बानो (18) को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। शाम को बाम्बू (07) व समरीन उर्फ बेबी (15) के मरने की भी सूचना आई। इसके बाद भी देर रात दो अन्य बच्चों के मरने की सूचनाएं आती रहीं, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। इस मामले में पुलिस अभी एक युवती की ही मौत की पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें