फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार में उतरा करंट, युवक की मौत

Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ (भीरा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
- कपड़ा सुखाने के तार में आ रहा था करंट, नहाते समय आया चपेट में
विज्ञापन

- इलाहाबाद बैंक में बीसी था युवक, पत्नी गांव में ही शिक्षिका के पद पर
किशनपुर सेंचुरी गेट के निकट कटैया गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक भीरा कस्बे में इलाहाबाद बैंक में बैंक मित्र था। उसकी पत्नी कटैया गांव में ही शिक्षिका है। युवक को करंट लगने के फौरन बाद उसे भीरा के प्राइवेट अस्पताल लाया गया, यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भीरा कस्बा निवासी अजय तिवारी पुत्र सिद्धन तिवारी कस्बे में ही इलाहाबाद बैंक में बैंक मित्र (बीसी) के तहत काम करता था। अजय का घर पिपरिया भ़ूड़ ग्राम सभा के कटैया (किशनपुर सेंचुरी इंट्री गेट) में भी है। इसी गांव के प्राथमिक स्कूल में अजय की पत्नी रागिनी देवी शिक्षिका भी हैं। गुरुवार की रात अजय कटैया में ही रुके थे, शुक्रवार की सुबह सात बजे नहाकर भीरा जाने की तैयारी थी, नहाने के दौरान ही अजय घर के पास से निकले कपड़े सुखाने के लोहे के तार की चपेट में आ गए। जिससे वह तार में चिपक गए, परिवार के लोगों ने किसी तरह उन्हें तार से छुड़ाकर भीरा के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें