फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर पिता-पुत्रों की पिटाई कर लूटपाट

Sat, 07 Feb 2015 07:03 PM IST
सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र में पिकअप सवार सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रवार की रात रोशननगर ईंट-भट्ठे पर धावा बोलकर मजदूर पिता-पुत्रों की जमकर पिटाई की और नगदी समेत तमाम सामान लूट ले गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रोशननगर स्थित आरयूके ब्रिक फील्ड के मालिक आसिफ रियाज उर्फ बबलू ने बताया कि रोशननगर-घुंसी के बीच ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले रोशननगर थाना हैदराबाद निवासी मोहम्मद सफी परिवार सहित यहीं रहकर काम करते हैं। रात में करीब चार-पांच पिकअप सवार बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने सफी के डेरे में घुसकर तमंचे के बल पर पूरे परिवार को बांधकर डाल दिया और डंडों से पिटाई की। बदमाश छह सौ रुपये, दो मोबाइल, दो टार्च, एक मवेशी लूट ले गए। भट्ठा मालिक की सूचना पर रात में ही चौकी प्रभारी एएल सरोज मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिल गई है। बदमाशों के पिकअप में आने की बात गलत है, लेकिन मजदूरों की पिटाई कर घटना होने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें