फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की पिटाई से  कार्ड धारक जख्मी

Sun, 12 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव रामपुर मदारी में कोटेदार के आतंक से परेशान है ग्रामीण  
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव रामपुर मदारी में कोटेदार के आतंक से कार्डधारक ग्रामीण परेशान हैं। आरोप है कि एक कार्डधारक की कोटेदार ने उस समय पिटाई कर दी जब वह कोटे पर राशन लेने गया था। पीड़ित कार्डधारक ने एसडीएम मोहम्मदी से शिकायत की तथा थाना मोहम्मदी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव रामपुर मदारी के मजरा चठिया निवासी मुफीस खां की पत्नी शमा परवीन के नाम अंत्योदय कार्ड है। मुफीस गत 8 जून को कोटे पर राशन लेने गया तो कोटेदार ने उसे राशन देने से मना कर दिया। ग्रामीण के कारण पूछने पर बात बढ़ गई, जिससे कोटेदार ने सरिया से उस पर हमला कर दिया। कोटेदार के हमले में वह जख्मी हो गया और उसके कपड़े भी फट गए। उस समय दुकान पर मौजूद ग्राहक इजराइल, सरताज, कदीर, तौहीद, हाफिज आदि ने उसे किसी तरह बचाया। पीड़ित मुफीस ग्राम प्रधान पति जुल्फिकार के साथ थाने आया जहां पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज कर 108 नंबर से उसे लखीमपुर जिला अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार खासा दबंग है जिससे ग्रामीण परेशान है। आठ जून को उसने तीन माह बाद कोटा बांटा, जिसमें कुछ को मारपीट कर भगा दिया। कोटेदार का कहना है कि कार्ड धारक ने विवाद किया था, लेकिन मारपीट का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें