फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ओवरटेक करने से गुस्साया ट्रक चालक

Thu, 12 Mar 2015 06:51 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट बस के ओवरटेक करने से नाराज ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक के चालक ने कस्बे के तिकोनापुल पर वाहन को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके बाद दोनो वाहनाें के चालकों में खूब नोकझोंक हुई और इस दौरान करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पलिया-निघासन मार्ग पर कस्बे के तिकोनापुल पर पलिया से निघासन जा रही एक प्राइवेट बस, ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। जिसको लेकर ट्रक और बस के चालकों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक चालक ने ट्रक को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके बाद दोनों चालकों में नोकझोंक होने लगी। इससे मार्ग के दोनो ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं।  लोगों ने दोनों चालकाें को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया, तब कहीं जाम खुला और आधा घंटे से फंसे वाहन निकल सके। गन्ना भरे ओवरलोड वाहन चालकों की मनमर्जी से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने इनकी मनमर्जी पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें