फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्र के बीच कई जगह मारपीट, पथराव

Mon, 14 Dec 2015 07:21 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के परिणामों की घोषणा होने के बाद जीतकर बने प्रधान और उनके समर्थक जश्न में मशगूल हो गए, तो विरोधी खेमों में मायूसी छाई है। इसी जश्न और मायूसी के बीच टकराव के हालात बन रहे हैं, जिसमें धौरहरा, फरधान, मितौली, नीमगांव  थाना क्षेत्रों में दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

इन मामलों की गूंज पुलिस तक पहुंचने लगी हैं। कुछ मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। साथ ही शांति-व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है।
धौरहरा।  कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत गुलरिया तालुके अमेठी के  विजयी प्रधान द्वारा गांव में निकाले गए जुलूस पर पूर्व प्रधान के  समर्थकों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर चार लोगों  के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गुलरिया तालुके अमेठी के प्रधान कल्लूराम वर्मा जीतने के बाद समर्थकों  के साथ जुलूस में जा रहे थे। रास्ते में हारे प्रत्याशी शिवनाथ के घर से  सामने से जुलूस निकला, तो प्रधान के समर्थकों ने वहां पर  नारेबाजी शुरू कर दी।
तभी वहां बैठे शिवनाथ के समर्थकों ने पथराव और गाली-गलौज  कर दिया। प्रधान कल्लूराम की तहरीर पर पुलिस ने शिवनाथ सहित चार लोगों के  विरुद्ध गाली-गलौज और पथराव का मामला दर्ज कर लिया है।
महेवागंज। चुनाव परिणाम के कुछ ही घंटे बाद एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे दो युवकों को भी हमलावरो ने नहीं बख्शा, उनकी भी जमकर पिटाई कर दी।
इस हमले में मां-बेटी समेत चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
फरधान थाना के डाड़ेपुरवा गांव निवासी सुरेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार शाम करीब आठ बजे वह परिवार के साथ खाना खा रहा था। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि चुनाव में वोट न देने की बात कहते हुए परिवार को पीटने लगे। पति को बचाने दौड़ी पत्नी सुखमती और पुत्री आरती को जमकर पीटा दिया।
चीखपुकार सुन पड़ोसी युवक कृष्णा सिंह और लवप्रीत मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की राड से दोनों का सिर फोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से भाग निकले। फरधान पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में गांव के ही प्रेमचंद्र, सूर्यप्रकाश, सरोज और धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उचौलिया। क्षेत्र के वनकागांव में जीत के बाद पटाखा फोड़ने पर मारपीट हो गई। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत किशुनपुर जमुनी के प्रधान द्वारा चुनाव जीतने पर गांव कलवारी में जुलूस निकालने पर शिकायत की गई, जिसके बाद चौकी प्रभारी ने वहां जाकर भीड़ को तितर बितर किया।
रामपुर ग्रंट में भी जीते प्रत्याशी के समर्थकों पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई। चौकी प्रभारी रामसिंह पवार ने बताया कि रामपुर ग्रंट में जुलूस निकालने की सूचना एक रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी ने दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई की है।
मितौली। थाना क्षेत्र के बजरखा, रामपुर, नींबा शिवपुरी गांवों में विजयी प्रधान के समर्थकों और दूसरे पक्ष के समर्थकों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं हुई, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कर मामले को निपटा दिया। वहीं रामपुर निवासी विनय कुमार, महेंद्र, रामखेलावन और अमित को पुलिस शांति भंग के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें