फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुआ और पियुहरा में वोटर लिस्ट से कटे ग्रामीणों के नाम

Mon, 14 Dec 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खजुआ और पियूहरा के ग्रामीण वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर उपायुक्त एम सुधा देवी से मिले। ग्रामीणों अनिल  कुमार, गीतो देवी, नर सिंह व सरोज कुमारी ने बताया कि तीसा विकास खंड की ग्राम पंचायत खजुआ की निवासी गीतो देवी का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। इसके कारण गीतो देवी पंचायत के चुनाव लड़ने से महरूम रह जाएगी।
विज्ञापन



उन्होंने उपायुक्त एम सुधा देवी से गुहार लगाई है कि गीतो देवी को वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए ताकि गीतो देवी पंचायत चुनाव लड़ सके। इसके अलावा ग्राम पंचायत पियूहरा की सरोज कुमारी का भी वोटर लिस्ट से नाम कट गया है। इसके कारण वह भी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकती। सरोज कुमारी ने वार्ड पंच के चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन वोटर लिस्ट से नाम कट होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें