फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी सीज

Wed, 16 Dec 2015 07:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना की ओयल चौकी क्षेत्र में जेसीबी से मिट्टी के अवैध खनन का मामला सामने आया है, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को सीज किया गया है। खान निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वाहन स्वामियों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मिट्टी खनन के लिए एक भी ठेका किसी को नहीं दिया गया हैै। लिहाजा लोग अवैध खनन के जरिए कमाई करने में जुटे हैैं। बगैर परमीशन खेत-खलिहान में जेसीबी की सहायता से उपजाऊ जमीनों की मिट्टी का दोहन किया जा रहा है। खान निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक खेत में जेसीबी से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरी जा रही है। इस आधार पर ओयल में कार्रवाई की गई, जिसमें जेसीबी और मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई है। जेसीबी के चालक अंदेशनगर निवासी कुलदीप और ट्रैक्टर चालक राजू निवासी दुगनी को छोड़ते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। कर निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में जेसीबी और ट्रैक्टर स्वामी पर जुर्माना डाला जाएगा।
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना की ओयल चौकी क्षेत्र में जेसीबी से मिट्टी के अवैध खनन का मामला सामने आया है, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को सीज किया गया है। खान निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वाहन स्वामियों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मिट्टी खनन के लिए एक भी ठेका किसी को नहीं दिया गया हैै। लिहाजा लोग अवैध खनन के जरिए कमाई करने में जुटे हैैं। बगैर परमीशन खेत-खलिहान में जेसीबी की सहायता से उपजाऊ जमीनों की मिट्टी का दोहन किया जा रहा है। खान निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक खेत में जेसीबी से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरी जा रही है। इस आधार पर ओयल में कार्रवाई की गई, जिसमें जेसीबी और मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई है। जेसीबी के चालक अंदेशनगर निवासी कुलदीप और ट्रैक्टर चालक राजू निवासी दुगनी को छोड़ते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। कर निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में जेसीबी और ट्रैक्टर स्वामी पर जुर्माना डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें