फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगीर हत्याकांड में आरोपी  भतीजे पुलिस की गिरफ्त में

Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महज 20 डिसमिल जमीन के लिए हत्या कर देने का मामला
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया में जमीन के विवाद को लेकर हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दो भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि आरोपियों का पिता अब भी फरार है।
विज्ञापन

ग्राम त्रिकोलिया निवासी जागीर सिंह की 16 मई की शाम को जमीन के विवाद को लेकर बांके से काट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ने पति के भाई सुच्चा सिंह और भतीजों हरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक इसमें मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह को मझरा से और उसके भाई बलविंदर सिंह को मुरारखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का भाई सुच्चा सिंह अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द  गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें