थाना क्षेत्र फूलबेंहड़ के ग्राम झमपुरवा निवासी इशरत ने अपनी ससुराल वालों को फंसाने के लिए अपने अपहरण की साजिश रची थी। जांच के बाद पुलिस ने इशरत को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
थाना क्षेत्र फूलबेंहड़ के ग्राम झमपुरवा निवासी इशरत के परिवार वालों ने आठ अक्तूबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि इशरत पत्नी से चल रहे मुकदमे को लेकर पेशी पर लखीमपुर गया था वहीं से उसका अपहरण हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच की। पुलिस को पहले ही इशरत के परिवार वालों की बात पर शक था जो जांच में साफ हो गया। सोमवार को पुलिस ने इशरत को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सदर के एसएसआई रामअवतार यादव ने बताया कि इशरत की शादी थाना क्षेत्र फूलबेंहड़ के ग्राम देवरिया से हुई थी। इसके बाद उसकी छुड़ौती हो गई थी इसका मुकदमा चल रहा था। इशरत के मौसा उस्मान निवासी नरी थाना फूलबेंहड़ ने इशरत को अपने फर्जी अपहरण की प्लानिंग बताकर ससुराल वालों को फंसाने की सलाह दी। मौसा द्वारा बताई गई योजना के अनुसार ही इशरत के परिवार वालों ने पुलिस को इशरत के अपहरण की सूचना दी। सोमवार को जेल चौकी इंचार्ज हंसमती ने इशरत को गिरफ्तार कर लिया। इशरत ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल भाग गया था।