फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दरोगा के परिवार की मदद को आगे आए लोग

Sun, 13 Sep 2015 11:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में शहीद जिले के गांव हरदासपुर निवासी दरोगा मनोज मिश्रा के मामले में परिवार को इंसाफ दिलाने, आरोपियों पर रासुका लगाने और मुआवजे दिलाने के मांग कर संगठन आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को शिवसेना जिला इकाई की बैठक नौरंगाबाद स्थित जिला कार्यालय में की गई। यहां शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और आरोपियों पर गैंगेस्टर तथा रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई। शिवसेना के जिला उप प्रमुख कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि गोकशी पर अंकुश लगाने वाले सभी समाजसेवियों और पुलिस कर्मियों को शिवसेना सम्मानित करेगी। बैठक के बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, लड्डन अहमद, रोशनलाल, जयनरायन लाल वर्मा, पिंटू सोनी, मनीराम हनुमान मिश्रा और कलावती सहित तमाम लोग शामिल थे।
गोला गोकर्णनाथ। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर दरोगा के हत्यारों को फांसी की सजा और शोकाकुल परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। इस मौके पर विमलेश मिश्र, विजय शुक्ल रिंकू ने घटना की घोर निंदा की। पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर पूर्व सैनिक मिथलेश अवस्थी, विनोद मिश्र, अनिरुद्ध वाजपेयी, शैलेंद्र सक्सेना, नीरज दीक्षित, नीरज मिश्रा, आजाद मेहता और जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। मोहल्ला तीर्थ स्थित द्वारिकाधीश धाम में पं. विनोद मिश्र की अध्यक्षता में ब्राह्मण सेवा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर दरोगा के हत्यारों पर रासुका लगाने और साजिश रचने वालों पर भी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर समाधान दीक्षित, कपिल मिश्र, चंदू दीक्षित, धानू, हरीश दीक्षित, सुरेश मिश्र, राम कृपाल वाजपेयी, रामनरेश तिवारी, लवलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें