फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सागर हत्याकांड में अब तक फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह कैराना गांव का रहने वाला है और पहले आरोपी ब्रह्मपाल का साला है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे सैनी कॉलोनी से काबू किया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। बताया जा रहा है कि इसी मोटर साइकिल में ब्रह्मपाल सागर को लेकर सहतप गांव ले गया था।

बता दें कि थाना चांदनी बाग के अंतर्गत उझा गांव निवासी नरेश के 11 वर्षी बेटे सागर का तीन सितंबर को अपहरण कर लिया था।

परिजनों ने पहले दिन ही ब्रह्मपाल पर शक जताया था। पुलिस ने भी आरोपी को पूछताछ कर छोड़ दिया। आरोपी ने परिजनों से 20 लाख की फिरौती भी मांगी थी और अपना संदेश एक पत्र के माध्यम पहुंचाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने 11 सितंबर शुक्रवार को यूपी के सहतप गांव के खेतों से सागर का शव बरामद किया और आरोपी ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सागर की हत्या और फिरौती मामले उसका साला भी साथ था।

उझा गांव निवासी छठी कक्षा के सागर को आरोपी चाचा ने एक बार नहीं, तीन बार नशे की डोज दी थी। आरोपी ने तीसरी डोज हैवी दी और उसे बोरी में बंद कर दिया। पूछताछ में सामने आया है।

पुलिस रिमांड पर चल रहे ब्रह्मपाल ने बताया कि वह सागर का अपहरण कर सहतप ले गया। वहां पर आरोपी ने अपने साले के साथ पूरे मामले की योजना को दोहराया। उन्होंने सागर को नशे का एक डोज दिया और उसको बोरी में बंद कर वापस आ गए।

वे गांव में अपने काम निपटाकर फिर खेतों में पहुंचे और सागर को एक और डोज दे दी। दूसरी डोज से वह पूरी तरह से बेहोश नहीं हो सका। इसके बाद दोनों ने उसको ओवर डोज दे दी। वे उसको उसी तरह से बोरी में बंद कर खेत में बने कोठड़े में बंद कर दिया।

कोठड़े में कोई रोशनदान नहीं था। सागर की दवा की ओवर डोज और आक्सीजन न मिलने के कारण मौत हो गई। दोनों आरोपियों ने सागर को प्लास्टिक के कट्टे में लपेटकर गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन


पुलिस सागर हत्याकांड में आरोपी ब्रह्मपाल ने पूरी वारदात को कबूल लिया है और बताया कि बच्चे को नशे की हैवी डोज भी दी थी। वहीं दूसरे आरोपी ब
बलवान सिंह, अतिरिक्त प्रभारी, थाना, चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें