फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक की चपेट में आकर तीन महिलाएं जख्मी

Sun, 13 Nov 2016 11:27 PM IST
मझगई।
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर रविवार की सुबह मार्निग वॉक से वापस आ रही महिलाओं पर एक बेकाबू बाइक चढ़ गईं। जिसमें तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। पीएचसी में किसी चिकित्सक के न होने पर लोगों ने घायल महिलाओं को एक प्राईवेट क्लीनिक पर दिखाया। इसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से पलिया सीएचसी ले जाया गया है। 
विज्ञापन

कस्बे की कई महिलाएं रोजाना मार्निग वॉक के लिए तिकोना पुल तक जाती हैं। रविवार की सुबह करीब 6 बजे सभी महिलाएं वापस आ रहीं थीं। कस्बे के अब्दुल कलाम स्कूल के पास स्टेट हाईवे पर बल्लीपुर कलां निवासी एक व्यक्ति का लड़का कस्बे में ट्यूशन पढ़ने के लिए बाइक से आ रहा था। उसकी बाइक बेकाबू होकर महिलाओं पर चढ़ गई। जिसमें 65 वर्षीय मुन्नी देवी, 55 वर्षीय अर्चनादेवी समेत तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। लोग  घायलों को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां किसी चिकित्सक के न मिलने पर एक प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज कराया। इसमें अर्चना देवी की हालत गंभीर देख 108 एंबुलेंस से पलिया सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें