मोहल्ला थरबरनगंज में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट के दौरान हुई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैै। हालांकि अभी पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
शनिवार को मोहल्ला थरबरनगंज निवासी राजू और लट्ठे के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लट्ठे अपने दोस्तों को लेकर मोहल्ले में आया और राजू की पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र होकर राजू को बचाने लगे, तो घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर मोहल्ल्ले के ही वजीहुल हसन और खुर्शीद अहमद घायल हो गए थे, जिन्हेें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में वजीहुल हसन की पत्नी आलिया की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने थरबरनगंज निवासी लट्ठे, इमली चौराहा निवासी श्यामजी समेत दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।