फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से जाल सहित एक  शिकारी गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोला रेंज की रायपुर बीट जंगल से रात को शिकार के लिए लगाए गए जाल सहित एक शिकारी को वन कर्मियों ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है, जबकि उसके आधा दर्जन साथी भागने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी उमेशचंद राय ने बताया कि रायपुर बीट के कंपार्टमेंट छह में शाम को शिकारियों द्वारा शिकार करने की मुखबिर ने सूचना दी। सूचना पर शाम आठ बजे वह और वन दरोगा अमित मिश्र, वनरक्षक विजयनरायन शुक्ला और रामासरे गुप्ता को मौके पर रवाना किया। वनकर्मियों के कंपार्टमेंट में पहुंचने पर शिकारी भाग निकले। वन कर्मियों ने दौड़ाकर एक शिकारी को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने भीरा थाना क्षेत्र के गांव घनापुरवा निवासी श्रीकिशन अपना नाम पता बताया। उसने वनकर्मियों को जंगल के अंदर शिकार करने के लिए लगाए गए दो खाबड़ (जाल) बरामद कराए। उसने बताया कि उसके पांच साथी भाग निकले हैं। जिनके सहयोग से वह जंगल में सुअरों का शिकार करने आया था। शिकारी को वन्य जीवों का शिकार करने या शिकार का प्रयास करने की धारा 9/51 के अंतर्गत चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें