फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पिकअप घुसी एक मरा, तीन घायल

Sat, 13 Jun 2015 08:27 PM IST
बम्हनपुर/निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
परवल से भरी एक पिकअप सड़क पर खड़े भूसी भरे ट्रक में जा मेें जा घुसी। पिकअप पर सवार चार लोग घायल हो गए, उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी गजराज (32), शिवदीन (55), आशाराम (44) ने अपने खेतों से परवल तोड़ी थी। परवल पलिया सब्जीमंडी ले जाने के लिए धरमापुर निवासी नीरज (19) की पिकअप किराए पर ली थी। खैरहनी में कोई काम होने के कारण शनिवार की सुबह वह परवल पिकअप में लादकर खैरहनी के रास्ते से पलिया के लिए रवाना हुआ। पलिया निघासन स्टेट हाइवे पर स्थित श्रीराम ईंट भट्ठे के पास सड़क के दक्षिण एक भूसी भरा ट्रक खड़ा था। पिकअप खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। इससे पिकअप के परखचे उड़ गए।
पिकअप में सवार गजराज, शिवदीन, आशाराम, नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया। शिवदीन, आशाराम और गजराज की हालत खराब होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिवदीन की मौत हो गई। शिवदीन की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें