फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजूडीहा फायरिंग मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
- खेत पर घोड़ा ले जाने के मामले में हुआ था विवाद
विज्ञापन

- पांच लोग नामजद, कई अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट
गांव बाजूडीहा में हुई मारपीट-फायरिंग के मामले में पुलिस ने शकील की ओर से पांच लोगों को नामजद कर कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि दूसरे पक्ष के सरफुद्दीन की ओर से बलवा सहित अन्य धाराओं में कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव बाजूडीहा में खेत पर घोड़ा जाने को लेकर गांव निवासी इब्राहीम और किरदार के बीच रविवार की देर सायं विवाद हो गया था। इब्राहिम पक्ष का आरोप था कि करार अली पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर परिवार के ही दानिश, सिद्दीक, कमालुद्दीन को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया था। जबकि इस दौरान हमलावरों की ओर से की गई फायरिंग में छर्रे लगने से 22 वर्षीय बुनियादी हुसैन घायल हुआ। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मारपीट में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए थे। पुलिस ने पहले पक्ष के शकील की ओर से करार अली, सरफुद्दीन, बुद्धा उर्फ आबिद, रईस उर्फ सोना, कल्लू उर्फ अब्बास और कई लोगों के खिलाफ धारा जानलेवा हमला, बलवा आदि और दूसरे पक्ष के सरफुद्दीन की ओर से कई लोगों के खिलाफ बलवा आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें