फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में 11 साल की बच्ची से दुराचार

Sun, 03 Jan 2016 11:31 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की एक कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही 11 साल की किशोरी को 22 वर्षीय एक युवक उठा ले गया और उसके साथ दुराचार किया। चीख पुकार सुनकर लोगों के साथ पहुंची मां ने आरोपी को आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह मौके से भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

घरवालों के मुताबिक बच्ची मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री दो दिसंबर (शनिवार) की शाम घर के बाहर खेल रही थी। शाम को भुसौरिया रोड स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी दिनेश दरवाजे के सामने से बाइक पर सवार होकर निकला। वह उनकी पुत्री को कुछ खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। काफी देर तक बालिका के न लौटने पर उनकी पत्नी मोहल्लेवासियों के साथ मोहम्मदी बाईपास पर बाग के पास गन्ने के खेत में पहुंची तो पुत्री की चीख सुनकर दिनेश को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।
मोहल्लेवासियों को देखकर दिनेश वहां से भाग निकला। कोतवाली के एसएसआई तपेश्वर सागर ने बताया कि दबिश देकर आरोपी को मोहम्मदी रोड बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को चालान भेज दिया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि बालिका के साथ दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है। मामले में दुराचार की धारा के अलावा पाक्सों एक्ट भी लगाया गया है। पीड़िता की स्लाइड परीक्षण के लिए भेजी गई है। साथ आरोपी का मेडिकल कराने के साथ उसके भी अधोवस्त्र जांच के लिए कब्जे में लिए है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें