फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर, दो की मौत

Sun, 03 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर फोटो चुंगी के पास ट्रक और स्कार्पियो में टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो चालक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



उत्तराखंड के बाजपुर के गांव रम्पुरा सकरा निवासी जसदीप कौर अपने रिश्तेदार नवदीप और उसकी पत्नी प्रतीक्षा के साथ स्कार्पियो से दिल्ली जा रही थीं। स्कार्पियो असलम चला रहा था। रविवार सुबह रामपुर में हाईवे पर फोटो चुंगी के पास ट्रक ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी।


हादसे में स्कार्पियो चालक असलम की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार जसदीप कौर, नवदीप और प्रतीक्षा घायल हो गए। चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में जसदीप कौर को गंभीर चोट आई थीं।
विज्ञापन



गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उनको रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद उनके परिजन भी यहां पहुंच गए। फोटो चुंगी के पास हाईवे पर हादसे के बाद जाम लगा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को क्रेन की मदद से हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें