फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत 

Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- धौरहरा में दूल्हे की कार ने बाइक सवार को रौंदा 
विज्ञापन

- फूलबेहड़ में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत 
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। धौरहरा क्षेत्र में दूल्हे की कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, वहीं फूलबेहड़ क्षेत्र के भीरा मार्ग पर सड़क क्रास कर रहे अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के टहारा लौखनिया मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही दूल्हे की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शारदानगर पुलिस ने कार चालक को पकड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोढ़ियाना निवासी 15 वर्षीय जोहराब सुबह करीब आठ बजे अपने रिश्तेदार हासिम निवासी इस्लामनगर लखीमपुर को टहारा से लेकर वापस लौट रहा था। तभी लौखनिया मार्ग पर बदलपुरवा के पास शादी से लौट रही दूल्हे की तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में जोहराब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका रिश्तेदार हासिम बुरी तरह घायल हो गया। जोहराब ने हेल्मेट नहीं पहना था। पुलिस ने हासिम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। वहीं धौरहरा पुलिस की सूचना पर शारदानगर पुलिस ने दूल्हे की कार पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
महेवागंज। मितौली क्षेत्र के डहर गांव निवासी 47 वर्षीय सुशील कुमार फूलबेहड़ इलाके के लखहा गांव में शादी समारोह में आए थे। बताते हैं रविवार रात वह अपने भाई सुरेंद्र के साथ पैदल टहलने निकल पड़े। रात करीब 10 बजे भीरा मार्ग क्रास करते समय पलिया से लखीमपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सुशील को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़ मौके से भाग निकला। परिवार वाले जब तक सुशील को उपचार के लिए ले जा पाते उसकी वहीं मौत हो गई। सूचना पर सुंदरवल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज छोटे लाल ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम 
धौरहरा। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को जोहराब के बड़े भाई मेराज की शादी थी और बारात जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मेराज के फोन पर रिश्तेदार हासिम का फोन आया कि वह टहारा तक आ गया है। जिसके बाद मेराज ने छोटे भाई जोहराब को भेज दिया। कुछ देर बाद ही सड़क हादसे में जोहराब की मौत की खबर मिलने पर पूरे परिवार में मातम फैल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें