फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में  किशोर की मौत

Mon, 19 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोल्डन फ्लावर स्कूल के सामने तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल       
विज्ञापन

संपूर्णानगर रोड पर एक तेज अनियंत्रित बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बाइक सवार भी चुटैल हो गया। आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक किशोर के परिवारवालों में कोहराम मच गया है।       
शहर के मोहल्ला माहीगिरान निवासी इमरान का पुत्र अरमान(14) अपने साथ गुड्डू के पुत्र समर(10) के साथ किसी काम से संपूर्णानगर रोड पर जा रहा था। इस दौरान संपूर्णानगर रोड पर गोल्डन फ्लावर स्कूल के सामने तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही बाइक सवार हरिनंदन पुत्र रामचरण निवासी गिरधरपुरी कालोनी खजुरिया भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल अरमान की मौत हो गई। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हरिनंदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर बच्चे की मौत हो जाने के बाद माता-पिता के साथ ही परिवारवालों में कोहराम मचा हुआ है। देर रात की घटना होने के कारण अस्पताल में भारी भीड़ का तांता लगा रहा। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

    
अपने घर में सबका लाड़ला था अरमान      
अरमान अपने घर में माता-पिता के साथ ही सभी का लाड़ला था। इसके साथ ही मोहल्लेवासियों का भी कुछ भी काम हो वह कर देता था। जिसके कारण उसकी मौत होने पर परिवारवालों के साथ ही मोहल्लेवासियों की भी आंखें नम थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें