मोबाइल झपटने वाले दो गिरफ्तार
समालखा। पंचवटी कॉलोनी से करीब तीन महीने पहले एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को पुलिस ने जौरासी रोड से गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली की बाइक सवार दो युवक जोरासी रोड पर घूम रहे हैं। उन्होंने करीब तीन महीने पहले 12 मार्च को मनमोहन शर्मा निवासी आदर्श नगर से रात को गुरुद्वारा गली, पंचवटी कॉलानी में मोबाइल छीना था। पकड़े गए युवकों की पहचान अतुल व दीपक निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में वारदात को कबूल लिया। पुलिस ने उनसे मोबाइल भी बरामद किया है।