पेट्रोल से लदी कार बुधवार की सुबह धू-धू कर जल गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर जान बचाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी का मालिक मौके से नहीं मिला। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लगता है कि कार का प्रयोग पेट्रोल तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस तस्कर की शिनाख्त में जुटी है।बैतालपुर डिपो के आसपास कई लोग तेल की तस्करी करते है। प्रतिदिन लाखों रुपये का डीजल, पेट्रोल, करोसिन सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थ दूसरे जगहों पर सप्लाई किया जाता है। इसके लिए तस्कर निजी वाहन का प्रयोग करते है। बुधवार की सुबह चार बजे के करीब बैतालपुर-छेरियानहर के पास कार संदिग्ध हाल में जल गई। कार का जला देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। कार से ऊंची लपट उठ रही थी और पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। गाड़ी छोड़कर चालक फरार हो गया था। आग बूझने के बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। बैतालपुर चौकी प्रभारी का कहना है कि गाड़ी अभी लावारिस हालत में मिली है। गाड़ी के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। गाड़ी कैसे जली इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है।