फूलबेहड़ क्षेत्र के राजापुर गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव शनिवार की सुबह एक घर के बाहर पड़े तख्त के नीचे पड़ा मिला। बताते हैं युवक एक दिन पहले ही यहां आया था।
खीरी थाना क्षेत्र के सैदापुर सरैंचा निवासी महादेव (26) शुक्रवार को राजापुर गांव स्थित रिश्तेदारी में आया था। बताते हैं वह शाम को खाना खाकर सो गया था। शनिवार की सुबह उसका शव करीब सौ मीटर दूर गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के घर के बाहर पड़े बंगले में मिला। बताते हैं जब घर की औरतें सुबह सोकर उठीं तो पलंग के नीचे शव पड़ा देखा। जानकारी पर तमाम ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। मृतक की जेब से उसकी बेवा मां के नाम की एक बैंक पासबुक भी बरामद होने की चर्चा है। फूलबेहड़ एसओ ने बताया कि मौखिक सूचना मिली थी मौके पर सिपाहियों को भेजा गया है।