फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
one held
विज्ञापन
नीमगांव थाना पुलिस ने भूलनपुर मार्ग पर किशनपुर ग्रंट स्थित पौधशाला जंगल में चल रही अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। मौके पर असलहे बनाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से बने और अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने पत्रकारों से बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध असलहा बनाने के काम में लगे हैं और क्षेत्र के अपराधियों को बिक्री कर रहे हैं। एसओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई पारसनाथ सिंह, कांस्टेबल राजेश यादव, मोहन, सचिन, प्रेमचंद्र रावत ने रात को किशनपुर ग्रंट स्थित पौधशाला जंगल में छापा मारा, जहां मौके पर कोतवाली सदर के गांव कोरैया संजरपुर निवासी मंगूलाल को तमंचा बनाते हुए गिरफ्तार किया। मौके से असलहा बनाने के उपकरण और छह बने-अधबने असलहे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी अवैध असलहे के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें