फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े जाने पर चोर ने युवक को गोली मारी, मौत

Sat, 07 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बकरा चुराकर भाग रहा था, हाथापाई के बाद गोली मारकर भागा  
विज्ञापन

 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी झंडी क्षेत्र के गांव पचपेड़ी में बकरा चोरी कर भाग रहे चोर को युवक ने दबोच लिया। मारपीट के दौरान चोर ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो  गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक डीसी मिश्रा ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सीओ उमाशंकर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र ही खुलासे का आश्वासन दिया है।                
गांव पचपेड़ी निवासी सुशील ने बताया कि उसका घर गांव के पश्चिम की तरफ सड़क के किनारे पर है। गुरुवार की रात उसके पिता बाबूराम और छोटा भाई 22 वर्षीय संतोष कुमार पाल घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। संतोष की चारपाई से तीन बकरे भी बंधे थे। रात करीब दो बजे चोर आए और संतोष की चारपाई में बंधे एक बकरे की रस्सी काटकर लेकर जाने लगे। इसी बीच संतोष की आंख खुल गई। उसने अपने पिता को बिना कुछ बताए चोर का पीछा किया। संतोष को आता हुआ देखकर चोर बकरा छोड़कर भाग  गया। घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर स्थित सिधार भार्गव के गन्ने के खेत के  पास संतोष ने चोर को पकड़ लिया। दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान चोर ने संतोष  के सीने में गोली मार दी और भाग गया। घायल संतोष घर की ओर भागा और नल के पास गिर गया। संतोष की आवाज सुनकर  परिवार वाले जाग गए। ग्रामीणों ने चोर को तलाशा पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर पहुंचे झंडी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार और प्रभारी निरीक्षक डीसी मिश्रा ने घायल संतोष को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान करीब पांच मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई सुशील की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

--
काफी देर तक हुई हाथापाई
सुशील  ने बताया कि संतोष ने जब चोर को पकड़ा तो दोनों में जमकर मारपीट  हुई। गोली लगने वाले स्थान पर संघर्ष किए जाने के निशान मिले हैं। 
--
बकरा और चोर के अलावा कुछ नहीं बोल सका संतोष 
गोली  लगने के बाद जब घायल संतोष को सीएचसी लाया गया, तो वह बकरा और चोर के अलावा कुछ नहीं बोल सका। मां मीना और पिता बाबूराम ने रो-रोकर उसे हिला हिलाकर उठाने का कई बार प्रयास किया पर तब तक संतोष की मौत हो चुकी थी। 
--
एक बकरे की गले से रस्सी कटी मिली
बताते  हैं कि जब चोर बकरे के गले की रस्सी नहीं खोल सका तो उसने एक बकरे की  रस्सी को काट दिया। इसी बीच संतोष की आंख खुल गई और उसने चोर का पीछा किया। 
विज्ञापन

--
शोर मचाकर पीछा करता तो शायद न जाती संतोष की जान 
चुपके से चोर का पीछा करने के बजाए यदि संतोष पड़ोस में सो रहे अपने पिता को जगाकर चोर का पीछा करता तो शायद उसकी जान बच जाती। 
--
परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
संतोष की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां मीना, बहन तारा का  रो-रोकर बुरा हाल था। मीना बेटे की शादी को बड़ी धूमधाम से करना चाहती थी।
--
छह माह पहले भी हो चुके हैं मवेशी चोरी 
करीब छह माह पहले भी संतोष पाल की गोशाला में बंधे दो भैंसे, एक भैंस और गाय को चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
-- 
चोर की शीघ्र होगी गिरफ्तारी
मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोर का भी सुराग लग गया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
-उमाशंकर सिंह, सीओ निघासन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें