फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कथित पुलिस कर्मी ने मचाया हंगामा

Sun, 04 Jan 2015 12:43 AM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को नशे में एक कथित पुलिस कर्मी ने साईं मंदिर में हंगामा मचाया। उसने र्साइं मंदिर पहुंच कर अपनी बेल्ट आदि उतार कर फेंक दी और पुजारी का मोबाइल निकाल लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे चौकी में बैठा लिया है।
शनिवार को बारिश के दौरान बावर्दी एक सिपाही नशे में दुधवा रोड स्थित साईं मंदिर पहुंचा और वहीं लेट गया कुछ देर बाद वह उठा और भीतर जाकर पुजारी का मोबाइल लेकर जाने लगा। यह देख पुजारी और लोगों ने उससे मोबाइल छीना। इसके बाद वह अपनी बेल्ट छोड़कर वहां से सरक लिया।
जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने उसे पकड़कर चौकी में बिठा लिया। एसओ राजकुमार यादव ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है वह अपने को चंडीगढ़ पुलिस का जवान बता रहा है जबकि उसकी बेल्ट पर उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा है। उनके मुताबिक वह मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। पुलिस उसे रोके हुए है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें