फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में फंसे हैं जिले के सैकड़ों लोग

Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।  
विज्ञापन
amarnath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधायक बाला प्रसाद अवस्थी से हुआ संपर्क
विज्ञापन

बेटे को बताया, लोक लेखा समिति की टीम के साथ हैं सकुशल
साथ में हैं शाहजहांपुर के विधायक राजेश यादव और कानपुर के अजय कपूर
जिले के  सैकड़ों लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हैं, जो जम्मू कश्मीर के हालात के कारण वहां फंसे हुए हैं। इन सब का फोन से संपर्क भी टूट गया है, जिससे सभी के परिवारीजन परेशान हैं। उधर बसपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी से सोमवार को उनके बेटे राजीव अवस्थी लालू का संपर्क हो गया। विधायक ने बताया कि वह विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्यों के साथ आए हैं, जिसमें कानपुर के विधायक अजय कपूर और शाहजहांपुर के विधायक राजेश यादव भी उनके साथ कटरा के होटल में सकुशल हैं। बीएसएफ ने हालात शांत होने तक सभी को रोका है। विधायक से बात होने के बाद उनके परिवारीजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी समीर श्रीवास्तव पुत्र सुशील श्रीवास्तव आठ जुलाई को अपने साथी अनुराग, कुमुद त्रिपाठी सहित एक अन्य मित्र के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे, लेकिन यह सभी लोग वहां फंस गए हैं। जम्मू कश्मीर में हो रहे उपद्रव की सूचना टीवी पर आते ही सभी के परिवार वाले परेशान हैं। सोमवार को जम्मू कश्मीर में  फंसे कुछ लोगों की फोन पर बात हुुई है। अमरनाथ यात्रा पर गए समीर श्रीवास्तव की मां शशि श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन से फोन न लगने से बेटे से बात नही हो पाई। जिससे वे सभी लोग परेशान थे। लेकिन सोमवार की सुबह 10 बजे समीर का फोन आया। उसके सुरक्षित होने की जानकारी पर जान में जान आई। जम्मू के बेस कैंप पर ही जत्थे को रोक लिया गया था। आगे के हालात खराब हैं, इसलिए वे लोग बाबा अमरनाथ यात्रा पर न जाकर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकल रहे  हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें