फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला मैदान में होमगार्ड को रंजिशन पीटा

Wed, 10 May 2017 11:36 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 
मेला मैदान में ड्यूटी कर रहे शहर से सटे गांव राजापुर निवासी होमगार्ड धर्म सिंह की दो युवकों ने रंजिशन पिटाई कर दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली पुलिस ने घायल होमगार्ड की ओर से एक युवक को नामजद कर एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव राजापुर निवासी होमगार्ड धर्म सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस में हैं। मंगलवार को वह मेला मैदान में ड्यूटी पर तैनात था। उसकी गांव सौधरी निवासी गुड्डू से रंजिश चल रही है। शाम करीब साढ़े पांच बजे गुड्डू एक अज्ञात अन्य युवक के साथ आया और हमलावर हो गया। दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग आ गए और बमुश्किल उसे बचाया। हमलावरों की पिटाई से वह घायल हो गया। घायल होमगार्ड ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि रंजिशन घटना हुई है। घायल होमगार्ड की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें