स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बांकेगंज-गोला रोड स्थित इमलिया चौराहे मोड़ पर बुधवार रात रमेश कुमार के घर में आग लग गई, जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
बुधवार रात एक बजे के रमेश के घर में पड़ा छप्पर धू-धू कर जलने लगा। घर में आग लगने का अहसास होते ही गहरी नींद में सो रहे परिवारीजनों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी और बच्चों की जान बचाई। आग लगने से रमेश के घर में रखा कीमती सामान, अनाज, नकदी और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी रमेश का हाथ बुरी तरह झुलस गया। उसने इसकी सूचना प्रधान रितु रंजना गौतम सहित तहसील कर्मियों को दी है।