ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत संडौरा कलां के ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन
ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत संडौरा कलां के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में होलिका दहन स्थल पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। कहा कि कुछ लोग इस जगह पर जबरन ताजिया रखने के लिए कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने मांग की कि दबंगों को ऐसा करने से रोका जाए।
संडौरा कलां की ग्राम प्रधान कमला के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सभा में होलिका दहन के पास खाली जमीन है। जिसपर पिछले कई वर्षों से होलिका दहन होता चला आ रहा है। इस साल अब्दुल रहमान, सत्तार, एखलाक, मुटरू, नजमुद्दीन, अशफाक, कमाल, शरीफ, दाउद, कय्यूम, हमीद, खालिक, गुड्डू, निजामू रब्बानी, इमरान आदि लोग इस जगह पर जबरन ताजिया रखकर उसे गुरखेत बनाना चाहते हैं। जिससे लोगों में रोष है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना ईसानगर पुलिस को दी थी लेकिन थाना ईसानगर की पुलिस जबरन उस जमीन का आधा भाग देने का दबाव ग्रामीणों और प्रधान पर बना रही है, जो अनुचित है। इससे गांव में तनाव पैदा होने की स्थिति आ गई है। ग्रामीणों ने मांग की कि होलिका दहन स्थल को सुरक्षित रखा जाए।