फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में सगे भाइयों ने चलाई गोली

Wed, 12 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आशानंदपुर में चले ईट पत्थरों को घर में देखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव आशानंदपुर में बुधवार की शाम नाली को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में पहले पथराव हुआ फिर दोनों पक्षों की तरफ से करीब 30-35 राउंड फायरिंग की गई। गांव में फायरिंग से भगदड़ मच गई। आशानंदपुर गांव थाने के ठीक सामने है, इसलिए पुलिस भी जल्द ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर फायरिंग करने वाले भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियो व एक बाइक जब्त की है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फायरिंग व पथराव में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

आशानंदपुर में बलवीर सिंह के दो पुत्र मुन्नी लाल व महावीर सिंह के बीच पिछले छह महीनों से नाली का विवाद चल रहा है। महावीर सिंह का कहना है कि वह मुन्नी लाल के घर का पानी अपने दरवाजे से नहीं निकलने देगा। इसी बात को लेकर कई बार थाना व तहसील दिवस में शिकायतें हुई। पुलिस ने मौके पर आकर दोनों पक्षों से बातचीत की। समझौता भी कराया मगर बात नहीं बनी। बुधवार की शाम दोनों में फिर विवाद होने लगा। इस पर दोनों ने अपने अपने समर्थकों को बुला लिया। बातचीत के बीच ही दोनों तरफ र्से इंट पत्थर चलने लगे। पथराव से भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों ने दबंगई दिखाते हुए हवाई फायर करने शुरू कर दिए। गोलियों की आवाज गूंजने से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। जो जहां था वह वही रुक गया। गोली चलने की जानकारी मिलते ही बसरेहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने की भनक पाते ही फायरिंग करने वाले अपने वाहनों से भाग गए। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियो, एक बाइक अपने कब्जे में ले लिया। मौके से कुलदीप, रिषी व रामू को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने पकड़ा है। एसओ बसरेहर का कहना है अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें