फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो छात्र झुलसे

Thu, 21 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
current - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- मितौली क्षेत्र के गांव परसेहरा गांव में हादसा
विज्ञापन

- डहर गांव के थे छात्र, लखनऊ रेफर
मितौली थाना क्षेत्र के गांव परसेहरा (मदारपुर) स्थित लाल बहादुर शास्त्री कुदुरतुल्ला स्मारक इंटर कालेज के दो छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।
डहर गांव निवासी 12 वर्षीय पवन कुमार कक्षा छह का छात्र है। जबकि इसी गांव का 13 वर्षीय अमित कुमार कक्षा सात का छात्र है। दोनों छात्र गुरुवार की सुबह साइकिल से कालेज जा रहे थे, तभी परसेहरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास जमीन पर पड़े हाईटेंशन लाइन तार की चपेट में दोनों आ गए। करंट लगने से दोनों छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां कुछ देर उपचार करने के बाद डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही से काफी रोष है, क्योंकि हादसे के बाद कोई बिजली विभाग का अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन

बाक्स=वर्जन 
रात में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने की जानकारी मिली है, जिसकी चपेट में आकर स्कूल आ रहे दोनों छात्र झुलस गए हैं। दोनों का लखनऊ में इलाज कराया जा रहा है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
- लल्लू सिंह राठौर, प्रधानाचार्य, एलबीएस कुदुरतुल्ला स्मारक कालेज, परसेहरा
00
खंभे गिरने से 48 घंटे से बिजली गुल 
बेलरायां खीरी। हरद्वाही बाजार चौराहा के पास हाईटेंशन लाइन के दो खंभे गिर गए थे। जिन्हें 48 घंटे के बाद भी दुरुस्त नहीं कराया गया है। जिससे कसबे समेत समूचा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है।
हरद्वाही बाजार चौराहा के पास अमरनाथ वर्मा की बाग के निकट से हाइटेंशन लाइन निकली है। मंगलवार की रात बारिश के दौरान लाइन पर लगे दो बिजली के खंभे गिर गए थे। जिससे कस्बे सहित आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने कोई सुधि नहीं ली है। उमस भरी गर्मी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

00
तार टूटने से घंटो बाधित रही बिजली सप्लाई     
खीरी टाउन। बिजली के तार टूटने से कस्बे के कई हिस्सों की बिजली सप्लाई ठप रही। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। मोहल्ला जोशी टोला में टूटे तार से मोहल्ला मुगली टोला, जाशी टोला, तबेला आंशिक बाजार में करीब चार घंटे तक बिजली नहीं आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें