फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक के क्लीनर की मौत

Wed, 02 Dec 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव उर्रा के पास गन्ना भरा ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से क्लीनर की मौत हो गई। जबकि चालक को भी करंट का झटका लगा, लेकिन वह किसी तरह बचने में सफल रहा।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के गांव मूलचंदपुरवा निवासी जसवंत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र नरेंद्र सिंह अपने चाचा एवं चालक मुख्तयार सिंह के ट्रक पर क्लीनर था, जो मंगलवार को मैनहा घाट गन्ना सेंटर से गन्ना लोडकर खंभारखेड़ा चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में उर्रा गांव के पास हाईटेंशन लाइन के नीचे की ओर झूलते तार से गन्ना भरा ट्रक छू गया, जिससे ट्रक अचानक बंद हो गया। वहीं ट्रक में करंट प्रवाहित होने से चालक और क्लीनर को झटका लगा तो क्लीनर नरेंद्र ने खिड़की खोलकर कूदने का प्रयास किया, लेकिन चप्पल न पहने होने से वह खिड़की में ही चिपककर रह गया। इस दौरान चालक मुख्तयार ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन झटका लगने के कारण वह नीचे गिर गया।
हादसे की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद लाइट कटने पर क्लीनर को ट्रक से बाहर निकाला जा सका। परिवार वाले नरेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। चालक मुख्तयार सिंह ने बताया कि सड़क बनाकर ऊंची की जा चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग ने तारों की ऊंचाई नहीं बढ़ाई। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर गन्ना लोडकर खंभारखेड़ा मिल जाने वाले चालक और क्लीनरों को आगे भी विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें