थाना नीमगांव पुलिस ने मंगलवार को ग्राम सेहरुआ से एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुलिस इससे पूर्व अक्तूबर माह में भी इसे गिरफ्तार कर चालान भेजा चुकी है।
एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी सिकंद्राबाद रामविलास यादव प्रधानी के चुनाव के दौरान भ्रमण पर थे इस दौरान सेहरुआ गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, े टोकने पर वह भाग निकला। पुलिस ने उसे दौड़ाकर थोड़ी ही दूर पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शंकर तेली निवासी ग्राम सेहरुआ थाना नीमगांव बताया। एसओ ने बताया कि शंकर तेली शातिर किस्म का अपराधी है।
इसके विरुद्ध थाना नीमगांव में हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कई बार कार्रवाई की गई। इसे डीएम ने 31 दिसंबर 2015 तक के लिए जिला बदर कर दिया था। इससे पूर्व सात अक्तूबर को चौकी प्रभारी सिकंद्राबाद ने गश्त के दौरान शंकर तेली को गिरफ्तार कर चालान भेजा था लेकिन जमानत पर वह फिर बाहर आ गया था। मंगलवार को सेहरुआ में मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर उसे फिर गिरफ्तार कर चालान भेजा दिया गया।