फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर  जमकर पीटा, घायल

Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए दरोगा ने थाने से भगाया
 क्षेत्र के गांव सहतेपुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर चार लोगों ने एक व्यक्ति के घर पर धावा बोल दिया। अधिक पिटाई के कारण वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोप है कि थाने में मौजूद हल्का दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उसे थाने से भगा दिया। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

गांव सहतेपुरवा निवासी फूलमती ने बताया कि रास्ते को लेकर उसके पड़ोसी से विवाद था। करीब दो माह पहले तहसीलदार ने उस जमीन पर कब्जा हटवा कर रास्ता बनवा दिया था। आरोप है कि गुरुवार की सुबह पहले रात्रि करीब तीन बजे घर में घुसकर चार  लोगों ने उसके पति बदलू घर के बाहर लेटे हुए थे। दबंगों ने बदलू की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर उसकी पत्नी फूलमती भी आ गई। दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर लोगों के आता हुआ देखकर वह लोग भाग निकले। एंबुलेंस से घायल बदूल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोप है कि घायल अवस्था में बदलू रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो थाने में मौजूद हलका दरोगा ने  उसे वहां से भगा दिया। उधर दरोगा ने सारे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें