फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुुमान मंदिर के कक्ष से चोरी का प्रयास

Thu, 22 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ।
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
- भीरा थाना के बिजुआ पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र में एक हनुुमान मंदिर के पास बने पुजारी कक्ष का दरवाजा निकालकर चोरी का प्रयास किया गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे ग्रामीण ने शक होने पर चोर को पकड़ लिया, लेकिन वह भाग निकला। 
विज्ञापन

मामला भीरा थाना एवं पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र के रूद्रपुर गुलरिया का है। रूद्रपुर गांव में स्कूल के पास एक हनुुमान जी का मंदिर स्थापित है, मंदिर पर पूजा एवं सेवा कार्य के लिए बाबा रामदास नियुक्त हैं। पिछले कुछ दिनों से बाबा दूसरे प्रदेश के प्रवास पर गए हैं। मंदिर का सामान पास में ही बने एक कक्ष में रखा हुआ है, बुधवार-गुरुवार रात को गांव के विजयपाल भार्गव ने गदियाना से रात करीब साढ़े दस वापस आ रहे थे, विजय ने देखा कि मंदिर से बाबा जी के कक्ष से कोई अज्ञात शख्स साउंड, टीवी समेत सारा सामान बाहर ला रहा है, विजय ने जाकर मौके पर पूछा तो उसने कहा कि इस सामान को किसी ने मंगाया है। विजय उसे पकड़ कर गांव ला रहे थे तभी वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। इस दौरान चोर की साइकिल वहीं रह गई, ग्रामीणों ने रात को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नही लगा। साइकिल के आधार पर चोर तक पहुंचने में लोग जुटे हैं। हालांकि बाबा जी के न होने से अभी पुलिस को शिकायत नही मिली है, लेकिन मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने से तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें