हमीरपुर मुख्यालय में यमुना पुल के डैमेज हिस्से की तुड़ाई का कार्य रविवार
को पूरा हो गया। इसी के साथ पीएनसी कंपनी के कर्मियों ने पुल के नीचे
शटरिंग का भी काम शुरू कर दिया है।
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-86
पर स्थित यमुना नदी के पुल की बीम में दरार आने से शुक्रवार रात पुल की
स्लैब धंसने से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। शनिवार को हाईवे का निर्माण
करा रही पीएनसी कंपनी ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर बैरीकेडिंग कर स्लैब की
तुड़ाई शुरूकर दी थी।
युद्ध स्तर पर चल रहा तुड़ाई का काम रविवार को दोपहर
में ही पूरा कर लिया गया। अभी सिर्फ बसों व हल्के वाहनों को ही बगल से
निकलने दिया जा रहा है।
हाइवे का निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी के अवर
अभियंता मनीष सिंह ने बताया कि तुड़ाई का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं
शटरिंग का काम तेज गति से जारी होने की बात कही है।
पुल की स्लैब के नीचे
की बीम में आई दरार में ईपाक्सी नामक केमिकल की भराई की जाएगी। जो बहुत
मजबूत व टिकाऊ होती है। बताया कि इस कार्य को पूरा करने में दो सप्ताह का
समय लगेगा।
कहा कि प्रयास है कि ओवर ब्रिज बनाए बिना पुल की मरम्मत का
कार्य पूरा कर लिया जाए। कहा कि हल्के वाहन बेरोकटोक चलते रहेंगे। कहा कि
भारी वाहनों पर ही रोक है।